अप्रैल,26,2024
spot_img

#PatnaNews-पटना में दिनदहाड़े कार्रबाइन से 4 लोगों को भूना, प्रॉपर्टी डीलर की मौत, 3 गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। स्थानीय बेउर जेल के नजदीक एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते चार लोगों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | फिर पाली में आग ने खेली तबाही की पारी...तीन घर समेत आरा मशीन खाक, 4 दिनों में 100 से अधिक घर हो चुके हैं जमींदोज

मौके से कई खोखे बरामद किए हैं।अपराधियों ने इस फायरिंग की घटना को कार्रबाईन से अंजाम दिया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार, बेउर जेल के नजदीक स्थित बेउर मोड़ के पास रविवार की सुबह ग्यारह बजे टुनटुन प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने ताबडतोड़ फायरिंग की। करीब 6 की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग करते चार लोगों को गोली मारी। इसमें  एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठे अन्य तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। उनको इलाज के लिए घायल व्यक्तियों को फोर्ड हॉस्पिटल बाइपास में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस जुटी है।  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें