अप्रैल,26,2024
spot_img

पटना में इस बार दुर्गापूजा पर रोक, न बनेंगे पंडाल न लगेगा कोई मेला, घर में लोग पूजा को मजबूर

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। इसबार दुर्गापूजा पूरी तरह से फीका रहने की उम्मीद है। लोग घरों में ही पूजा करने को मजबूर हो जाएंगें। कारण, पटना प्रशासन से जो जानकारी छनकर निकल रही है उसमें कोरोना को देखते हुए इसबार पूजा पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं, पंडाल व मेला लगाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Manish Kashyap| Bihar News| 'लागा झुलनिया के धाका...' YouTuber Manish Kashyap भाजपा में शामिल

जानकारी के अनुसार, पटना प्रशासन ने दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना काल में इसबार पंडालों के लगाने पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद मां की आराधना सिर्फ घरों में ही हो पाएगी।

पटना प्रशासन ने पूजा पंडाल व मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। इससे इस बार लोग घरों में मां भगवती की पूजा करेंगे। हर साल की तरह इस साल न तो पंडाल सजेंगे ना ही प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

पटना प्रशासन ने जानकारी देते बताया है, केंद्र सरकार के निर्देश पर ऐसा किया गया है। निर्देश के मुताबिक किसी भी आयोजन में सौ से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। अगर मेला लगा व पंडाल बनाए गए तो नियम का पालन नहीं हो पाएगा।

इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पूजा पंडाल व मेला की इजाजत नहीं दी है। यही नहीं, इस दौरान चुनाव भी पूजा पंडाल नहीं लगने के बाद अब प्रशासन पूरी तरह चुनाव की तैयारियों पर फोकस कर पाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| धरौड़ा में वैश्वानर का खेल...सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक दर्जन घर स्वाहा...Fire officer Dharam Dev Singh स्वयं पहुंचे मगर...कहां थमने वाली थी ये पछिया की लगी आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें