मार्च,28,2024
spot_img

चाइल्ड लाइन से PMCH इलाज को आई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल का गार्ड गिरफ्तार

spot_img
spot_img
पटना, देशज न्यूज। राजधानी पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में बुधवार को एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की  घटना सामने आई है। इस घटना से  प्रशासन की नींद उड़ गई है। पुलिस ने  इस मामले में अस्पताल के एक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की  गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही  है।
पीरबहोर पुलिस के अनुसार चाइल्ड होम से इलाज के लिए एक लड़की को लाया गया था। इसके साथ कुछ लोगों ने मुंह काला किया । इस घटना को किसने अंजाम दिया है। लड़की  पुलिस को सही -सही नहीं बता पा रही है। वह घटना के बाद से काफी सहमी हुई है।
आस पास में भीड़ देखकर वह चिल्लाने लग रही है। पीड़िता की स्थिति सामान्य होने पर ही  घटना का पता चल पायेगा। लेकिन,इस घटना के बाद लड़की ने जो कुछ बताया  है उसके आधार पर अस्पताल की  सुरक्षा में तैनात एक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पटना महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने बताया कि 8 जुलाई को पीड़ित बाढ़ स्टेशन पर लावारिस अवस्था में मिली थी। इसके बाद उसे चाइल्ड केयर में रखा गया था  जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया था। लड़की  की उम्र 15 साल है। महिला थाना और पीरबहोर थाना की टीम मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें