अप्रैल,16,2024
spot_img

पटना में BJP नेता को अपराधियों ने 2 गोली मारी, दो की हत्या, बिफरीं BJP MLA ने सुशासन को घेरा

spot_img
spot_img
पटना, देशज न्यूज। अपराधियों ने बुधवार को तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हुए दो लोगों की हत्या कर दी। वहीं, एक को जख्मी कर दिया। जख्मी दीपक पासवान भाजपा नेता (bjp) व वार्ड पार्षद हैं। उनकी पत्नी भी दानापुर से ही वार्ड पार्षद हैं। अपराधियों ने दीपक को खगौल थानाक्षेत्र के चाणक्यपुरी में अपना निशाना बनाया। उनको दो गोली मारी गई है।
स्थानीय लोगों ने उनको घटना के बाद आनन-फानन में सगुना मोड़ स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।  घटना  की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दीपक के भाई की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि वह भी अपराधी था। वर्चस्व की लड़ाई में उसकी हत्या की गई है।
पुलिस को आशंका है, दीपक पर हमले के पीछे भी वर्चस्व की लड़ाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। भाजपा  (bjp) विधायक आशा देवी भी मामले की सूचना मिलने पर घटनस्थल पर पहुंची। उन्होंने इस घटना पर सरकार पर हमला करते हुए कहा, बिहार में कानून -व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सुशासन कहीं भी नहीं दिखता है।
इससे पहले बुधवार की सुबह- सुबह अपराधियों ने  बाढ़ में पावर ग्रिड के पास एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।  बाइक सवार दो अपराधी हत्या  के बाद हवा में फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।
मृतक की पहचान पंकज के रुप में हुई है। पंकज  पावर ग्रिड में ही काम करता था। अपराधियों ने हत्या क्यों की इसके कारण  नहीं चल पाया है। इस घटना से आक्रोशित लोग सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप पर परिजनों ने  सड़क से शव हटाया।
तीसरी घटना शेखपुरा की है। कारे गांव के  उमेश महतो की अपराधियों ने  बुधवार को चाकू मारकर हत्या कर दी । उमेश महतो का  अरियरी थाना क्षेत्र के लच्छना गांव से शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Paras Hospital News | इलाज में लापरवाही...Paras Hospital पर Union Health Ministry का कड़ा Action, 6 महीनें के लिए CGHS Panel से बाहर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें