मार्च,29,2024
spot_img

बिहार की राजधानी पटना शर्मसार,नाबालिग नेपाली लड़की से गैंग रेप, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

spot_img
spot_img
पटना, देशज न्यूज। नाबालिग लड़की के साथ राजधानी पटना में गैंग रेप का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की मूल रूप से नेपाल के बलरा जिले की रहने वाली है। गैंग रेप की  इस वारदात को पटना के राजीव नगर थाना में अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार ने  सोमवार को इसकी जानकारी राजीव नगर थाना पुलिस को दी थी।
बहन के मदद के लिए आई थी पटना राजीव नगर थाना प्रभारी के अनुसार नेपाल की रहने वाली इस नाबालिग लड़की की बड़ी बहन एक अपार्टमेंट के अलग-अलग फ्लैट्स में जाकर घरेलू काम करती है जबकि पीड़िता का जीजा सब्जी बेचता है।
उसके प्रेगनेंट होने की वजह से कुछ दिनों पहले ही बड़ी बहन ने अपनी मदद के लिए छोटी बहन को नेपाल से पटना बुलाया था। घर के कामों में बड़ी बहन की मदद करने के साथ ही पीड़ित लड़की उन फ्लैटों  में जाकर घरेलू काम भी करती थी, जहां उसकी बड़ी बहन काम करने जाती  थी।
पीड़ित लड़की ने जो बयान पुलिस को दिया है, उसके अनुसार रौशन और विकास नाम के दो लड़के उसका पिछले दो दिनों से पीछा करते थे। शाम में  जब वह काम निपटा बहन के घर वापस जाती थी, तो उसका ये दो लड़के पीछा करते थे। इस शाम वे दोनों उसे जबरन अपने ठिकाने पर ले गए। फिर वहां दो लड़के और आ गए। वहां  सभी ने उसके साथ बार -बारी से गंदी हरकत की । इसके बाद उसे वहां पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुए वारदात की जानकारी पहले बहन और जीजा को दी। इसके बाद राजीव नगर थाना को सूचना दी गई। मामले  की जानकारी  फिर महिला थाना की थानेदार आरती जायसवाल को दी गई। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के निर्देश पर महिला थाना और राजीवनगर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी के अनुसार मौर्य पथ में अरविंद कुमार के मकान में रहने वाले रौशन कुमार, एनटीपीसी खटाल इलाके के रहने वाले विकास कुमार, मजिस्ट्रेट कॉलोनी में मनीष सिंह के मकान में रहने वाले मिंटू कुमार और मौर्य पथ में ही रहने वाले अंशू कुमार उर्फ कारू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार चल रहे इनके दो साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें