अप्रैल,25,2024
spot_img

बिहार से बड़ी खबर : CM नीतीश कुमार का कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल

spot_img
spot_img
spot_img
पटना,देशज न्यूज। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की Nitish’s sample taken for corona investigation भी कोरोना जांच  के लिए सैंपल ले जाया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जुलाई को अवधेश नारायण सिंह के साथ मंच साझा किया था। मुख्यमंत्री के ठीक बगल में विधान परिषद के सभापति मौजूद थे।  अवधेश नारायण सिंह के बगल में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी मौजूद थे।
 
सभापति के कोरोना पॉजिटिव होने  के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish’s sample taken for corona investigation का सैंपल लिया गया है।जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की टीम सीएम हाऊस पहुंची जहां मुख्यमंत्री का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और विधान सभा अध्यक्ष विजय चौधरी का भी सैंपल लिया गया है।
दरअसल इस मामले ने  तब तूल पकड़ा जब विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना सैंपल की जांच की गई और  रिपोर्ट पॉजिटिव आई  । उनके अलावा उनकी पत्नी एवं कई अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। बताया जाता है कि कुल लोग पॉजिटिव मिले हैं।
इधर विधान परिषद के सभापति के कोरोना पॉजिटिव होने  के बाद इसकी  चपेटे में कई राजनेता आ सकते हैं। इसके पहले भी बिहार के कई राजनेता पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, मंत्री विनोद सिंह,विधायक जीवेश मिश्रा और औरंगाबाद से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर शामिल हैं। हालांकि रघुवंश प्रसाद सिंह स्वस्थ्य हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें