अप्रैल,19,2024
spot_img

CM नीतीश ने मंगलवार को बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

spot_img
spot_img

राजभवन से आ रही खबरों के अनुसार मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार होगा। मंगलवार को साढ़े 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसबार हो रहे विस्तार में कई नए चेहरे के शामिल होने की उम्मीद है। इस मंत्रिमंडल में जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का शामिल होना तय है। वहीं कई समीकरणों पर मंत्रियों का चयन कर मंत्री बनाया जा सकता है। हलांकि इस संदर्भ में रविवार को मुख्यमंत्री से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मिलकर विमर्श कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Dial 112 In Bihar | बिहार में Retired Army संभालेंगे Dial 112 की Straying

पटना, देशज न्यूज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जदयू-भाजपा में कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ राज्यपाल कोटे वाली विप की 12 सीटों पर सहमति बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बहुत जल्द ही कैबिनेट का विस्तार (Nitish calls cabinet meeting) होगा। अब यह खबर आ गई है कि मंगलवार को साढ़े 11 बजे कैबिनेट का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल की बैठक शाम 4:30 बजे संवाद में आयोजित है। इस संबंध में सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| बीच फंसी मां...छुआछूत...अटक कर सटक जाएंगे

कुछ बड़े नाम जिनको मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसमें बीजेपी के शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल है। दूसरा महत्वपूर्ण नाम सम्राट चौधरी का है, जो बीजेपी के ही एमएलसी हैं. ये शकुनि चौधरी के बेटे हैं और नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण के मजबूत आधार माने जाते हैं। राजपूत कोटे से, सुमित सिंह, जो पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं, मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं। सुमित सिंह चिराग पासवान के धुर विरोधी माने जाते हैं। इस वक्त नीतीश मंत्रीमंडल में 13 मंत्री शामिल हैं। विस्तार के बाद 23 और मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश है। अगर नीतीश की पिछली सरकार को देखें तो उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 35 मंत्री शामिल थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें