अप्रैल,25,2024
spot_img

लालूवाद को पॉलिटिकल क्वॉरेंटाइन में भेजने की जरूरत,जानिए सुशील मोदी ने क्या पूछे लालू से प्रश्न

spot_img
spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज।उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद बताएं कि देश में कौन ऐसा मुख्यमंत्री है, जिसके एक आग्रह पर लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए 4000 विशेष ट्रेनें चलायी गईं। 1506 ट्रेनें तो केवल बिहार के 21 लाख मजदूरों की सेवा में लगायी गई थीं।

यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

लालू प्रसाद लालटेन युग के दुराग्रहों की मानसिक कारा में भी बंदी हैं, इसलिए न “वर्क फ्रॉम होम” समझ सकते हैं, न वर्चुअल संवाद। इसलिए लालूवाद को राजनीतिक एकांतवास (पॉलिटिकल क्वॉरेंटाइन) में भेजने की जरूरत है।

डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए के सीएम फेस नीतीश कुमार पिछले 15 साल से जनता के बीच हैं और बाढ़ आपदा से कोरोना संक्रमण तक हर संकट से 12 करोड़ प्रदेशवासियों की रक्षा में लगे हैं। जो लालू प्रसाद चारा घोटाला के चार मामले में सजायाफ्ता होकर 1095 दिनों से जेल में हैं, जिनके सियासी वारिस लोकसभा चुनाव के बाद 33 दिनों तक विधानसभा से गायब रहे और  लॉकडाउन में 50 दिनों तक राज्य से बाहर अज्ञातवास में रहे, वे उस मुख्यमंत्री से घर से काम करने की अवधि का हिसाब किस मुंह से मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna Crime News | युवा जदयू नेता सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन

उपमुख्यमंत्री मोदी ने सवाल किया कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री को मसीहा बनने का नाटक करने के लिए खुद ही लॉकडाउन के नियमों की धज्जी उड़ानी चाहिए थी। राजनीति को नौटंकी और तमाशा बनाने के दिन बीत चुके हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें