अप्रैल,26,2024
spot_img

मांझी-नीतीश की मुलाकात, कहा-30 को खोलेंगे पत्ता, क्यों…मांग रहे 30 NDA 12 तक देने को तैयार

spot_img
spot_img
spot_img

 पटना,देशज न्यूज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की अटकलों के बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को आपको सब कुछ पता चल जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान एनडीए में शामिल होने की संभावना पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीतिक बातचीत अभी नहीं हुई है। हम जल्द ही इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। Manjhi meet to CM Nitish

 

यह भी पढ़ें:  Update Patna Fire | Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक झुलसे, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

30 अगस्त को आपको सब कुछ पता चल जाएगा।  मांझी हाल ही महागठबंधन से अलग हुए हैं। तभी से चर्चा चल रही है कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री से मांझी की इस संबंध में मुलाकात भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मामला अटका हुआ है।Manjhi meet to CM Nitish

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

 

मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे हैं जबकि नीतीश कुमार उन्हें 10-12 सीट देने को तैयार हैं। मांझी ने जिन सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की हैउनमें भाजपा के प्रभाव वाले मगध क्षेत्र की सीट भी है। इसी मामले पर मांझी की भाजपा नेताओं के साथ अंतिम दौर की बातचीत चल रही है।Manjhi meet to CM Nitish

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna Crime News | युवा जदयू नेता सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार श्याम रजक की काट के तौर पर मांझी को दलित चेहरा के रूप में पेश करेंगे। बता दें कि श्याम रजक ने हाल में जदयू छोड़कर राजद का दामन थाम लिया था।Manjhi meet to CM Nitish

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें