अप्रैल,26,2024
spot_img

LJPbreak soon: लोजपा में बगावत, प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने मांगा चिराग पासवान से इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img

कहा, पार्टी नेताओं से नहीं, निजी सचिव की सलाह पर चिराग लेते हैं राजनीतिक फैसले

पटना, देशज न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के बंगले में खुद की चिनगारी से आग लग गई है। अब तो लोजपा के नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पार्टी के कई नेताओं ने चिराग पासवान पर विस चुनाव में राजद-कांग्रेस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। 

यह भी पढ़ें:  Manish Kashyap| Bihar News| 'लागा झुलनिया के धाका...' YouTuber Manish Kashyap भाजपा में शामिल

चिराग पासवान की नीतियों की वजह से लोजपा में विवाद गहरा गया है। लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह (LJP break soon, Keshaw Singh)  ने कहा है कि चिराग पासवान पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं। वे लोजपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे हैं। वे अपने एक निजी सचिव की सलाह पर काम कर रहे हैं। जबकि सांसदों एवं अन्य नेताओं की पार्टी में कोई पूछ नहीं है। सारे समर्पित कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे।

केशव सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि चिराग पासवान इसबार के विधानसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए अलग होकर लड़ने का फैसला लिया था। इसके पीछे चिराग और उनके पीए का दिमाग था। पार्टी नेताओं से उन्होंने कोई राय तक नहीं ली।

यह भी पढ़ें:  Update Patna Fire | Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक झुलसे, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

केशव सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो पार्टी के कई बड़े नेता अगला कदम उठा सकते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि अगले साल 15 जनवरी के बाद लोजपा में बड़ी टूट होगी।

इसके पहले लोजपा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता केशव सिंह ने फेसबुक पेज के माध्यम से बगावत का झंड़ा बुलंद किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मुंह खोल दिया तो लोजपा सुप्रीमो कहीं के नहीं रहेंगे। उन्होंने क्ष कि समय आने पर वह अपना मुंह खोलेंगे और चिराग पासवान ने जो काम किया है, उसे जनता के बीच ला देंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna Crime News | युवा जदयू नेता सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें