अप्रैल,27,2024
spot_img

चिराग को लगी हवा की नजर, लोजपा को बड़ा झटका,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना़, देशज न्यूज।सियासी सरगर्मी,टिकट बंटवारे के बीच चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोजपुर से चार बार विधायक रह चुके सुनील पांडेय (MLA Sunil Pandey) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बुधवार को सुनील पांडेय ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से इलाके में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।इसके बाद से ही सुनील पांडेय के इस इलाके से निर्दलीय चुनाव लड़ने का कयास लगाए जा रहे थे.

माना जा रहा है, सुनील पांडेय तरारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव मैदान में लड़ेंगे। भोजपुर की तरारी सीट पर फिलहाल लेफ्ट पार्टी का कब्जा है। सीपीआई एमएल के सुदामा प्रसाद सीट से पार्टी के विधायक हैं। पिछले चुनाव में सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय इस सीट से चुनाव हार गई थीं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

जानकारी के अनुसार, सुनील पांडेय दरअसल जिस सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे उसमें पेंच फंस गया। पांडेय इस बार तरारी से लोजपा के टिकट पर मैदान में आना चाहते थे, लेकिन एनडीए में यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें