अप्रैल,19,2024
spot_img

JDU MLAने पूछा, मुख्यमंत्री जी,आपके सुशासन की सरकार में प्रवासी मजदूरों से ऐसा बर्ताव क्यों?

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। कोरोना से लगातार बचाव के लिए सरकार काम कर रही है। बाहर से आए प्रवासी बिहारियों को रखने के लिए ब्लॉक स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। ताकि सामूहिक तौर पर इनके आने से गांवों में कोरोना का संक्रमण नहीं फैल सके। लेकिन नीतीश सरकार के उनके ही विधायक अपनी ही सरकार के इंतजाम पर सवाल उठा रहे हैं। कहते हैं- मुख्यमंत्री जीआपके सुशासन की सरकार प्रवासी मजदूरों से ऐसा बर्ताव क्यों कर रही है?

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

उन्हें कैदियों की तरह स्कूलों में बंद कर दिया जा रहा है और भिखारियों की तरह भोजन दिया जा रहा है। यह बोल हैं डुमरांव के विधायक ददन पहलवान के। वो कहते हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके इलाके के एक स्कूल में प्रवासी मजदूरों को बंद करके ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।

आगे जब उनको इससे भी ठंडक नहीं मिली तो जा पहुंचे उस स्कूल पर जहां से शिकायत मिली थी। वहां की व्यवस्था को देखकर वो भौंचक रह जाएंगे। स्कूल के भीतर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को लाकर बंद कर दिया गया था और मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया था। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि किसी को कोई जानकारी देने के लिए कोई सरकारी कर्मी भी वहां मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें:  School News | Bihar News | गर्मी की थपेड़ों से School की Timing Changed...अब Private और Government Schools में 10th तक की कक्षा सुबह 11:30 तक ही

वहीं से अपने विधायक जी अधिकारी को फोन लगाए और कहा कि आप लोग इन मजदूरों को कैदी बना दिए हैंयह कैसी व्यवस्था है जहां बेबस मजदूरों को भिखारी बना दिया है आप लोगों ने आगे अधिकारियों से यह भी कहा कि स्थिति में सुधार लाईये, सरकार को बदनाम मत कीजिए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें