अप्रैल,27,2024
spot_img

भाजपा पर फूट रहा है जदयू के हारे हुए प्रत्याशियों का गुस्सा, जानिए किसने किसपर फोड़ा ठीकरा

spot_img
spot_img
spot_img

जयकुमार सिंह ने कहा, भाजपा और लोजपा के बनाए भ्रम से हुई है उनकी हार
भाजपा की बागी प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह को बताया अपनी हार की वजह   


पटना, देशज न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाले जदयू उम्मीदवारों का गुस्सा अब सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी पर फूटने लगा है जदयू नेता और पूर्वमंत्री जय कुमार सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया है कि भाजपा और लोजपा की सांठगांठ की वजह से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है जय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी फोरम पर सारी बातों को रख दिया है और अब फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेना है


जदयू नेता जय कुमार सिंह के अलावे कई अन्य उम्मीदवारों ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने समीक्षा बैठक के दौरान कहा है कि लोजपा के उम्मीदवारों की वजह से उनकी हार हुई है इतना ही नहीं, जदयू के हारे हुए उम्मीदवारों का यह भी कहना है कि भाजपा ने लोजपा को लेकर भ्रम की स्थिति बनाए रखी नतीजा यह हुआ कि वोटर कंफ्यूज रहे और भाजपा की तरफ से साफ मैसेज नहीं होने की वजह से जदयू उम्मीदवारों की हार हुई।(JDU lost candidates agressiv over BJP)

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में जदयू का सूपड़ा साफ हो गया था शाहाबाद के इलाके से आने वाले जय कुमार सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। खुद जयकुमार सिंह (JDU lost candidates agressiv over BJP) के खिलाफ भाजपा से बागी होकर मैदान में उतरे लोजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह ने ऐसी चुनावी बिसात बिछाई की जयकुमार सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा

 राजेंद्र सिंह खुद तो चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने जयकुमार सिंह के लिए हार पक्की कर दी अब पार्टी के अंदर लगातार भाजपा की नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं नीतीश कुमार भले ही भाजपा के बूते सरकार चला रहे हों लेकिन हारे हुए उम्मीदवारों को यह सच कहने से गुरेज नहीं कि भाजपा ने लोजपा के साथ मिलकर उन्हें हराया है हार पर मंथन को लेकर जदयू के अंदर जो नया बवाल खड़ा हुआ है, उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अब भाजपा को लेकर जदयू में सुर और कड़े होने वाले हैं

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें