मार्च,29,2024
spot_img

नेपाल के सैनिकों ने 15 राउंड गोली चलाईं,1 भारतीय अब भी नेपाल के कब्जे में,रिहाई के लिए अलर्ट

spot_img
spot_img
  •  पुलिस फायरिंग के बाद नेपाल से लगे भारत के सीमाई जिलों में बढ़ी चौकसी
  •  नेपाली सैनिकों की गिरफ्त में भारतीय नागरिक की रिहाई के लिए बातचीत शुरू
  •  नेपाल से लगी भारत की 1751 किमी. की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट 

पटना, देशज न्यूज। अमूमन शांत रहने वाले पड़ोसी देश नेपाल के नए तेवर देख भारतीय सुरक्षा और ख़ुफ़िया एजेंसियां हैरान हैं। बिहार-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाइन पंचायत के लालबंदी जानकी नगर बॉर्डर पर नेपाल की तरफ से की गई गोलीबारी का विदेश मंत्रालय के साथ-साथ रक्षा और गृह मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | समस्तीपुर में पेट्रोल पंपकर्मी से 4 लाख की लूट

भारत-नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने बताया कि यह घटना भारतीय सीमा  क्षेत्र में नहीं बल्कि नेपाल में हुई है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय पर चौकसी बढ़ा दी गई है और पूरे सीमाक्षेत्र को अलर्ट कर दिया गया है।

एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चंद्रा ने बताया कि नेपाल के सैनिकों ने कुल 15 राउंड गोलियांं चलाईं हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 8.40 बजे एक भारतीय परिवार नेपाल जा रहा था। इन लोगों को नेपाल के सैनिकों ने रोका और उन्हें वापस जाने को कहा। इसके बाद परिवार के सदस्यों और नेपाली सैनिकों के बीच बहस होने लगी। इतने में नेपाली सैनिकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक भारतीय नागरिक को नेपाली सैनिकों ने पकड़ रखा है। हम उसकी रिहाई के लिए नेपाल सरकार से बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education Department News | Bihar के Government स्कूलों में होगा 100% Admission, हो जाइए तैयार, कोई भी बच्चा छूटेना...Entrance Festival होगा 1 April से,

एसएसबी ने इस गोलीबारी की रिपोर्ट सौंपी है। उसमें कहा गया है कि सीमा पर हुई गोलीबारी के बाद पूरे सीमाक्षेत्र में दहशत है। दोनों देशों  के  सीमाई इलाकों में खौफ का माहौल है। दरअसल, चीन के साथ पिछले दो महीने से चल रही तनातनी के बीच नेपाल की ओर से भारतीय जमीन को अपनी बताने और उसे नक्शे में शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के सम्बन्धों पर भी असर दिख रहा है।

हालांकि भारत सरकार ने नेपाल के इस दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। भारत से नेपाल की कुल 1751 किमी खुली व अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। जिसमें 750 किमी की अंतरराष्ट्रीय सीमा बिहार से लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें