अप्रैल,20,2024
spot_img

न उड़ेंगे हेलीकाप्टर न होंगी जनसभा,वोटर भी नहीं जाएंगे बूथ…नए अंदाज में होगा बिहार विस चुनाव

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भविष्यवाणी की है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में न हेलीकॉप्टर उड़ेंगे और न बड़े नेता घूम-घूम कर जनसभाओं को ही संबोधित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शायद मतदान के लिए वोटरों को बूथ पर जाने की जरूरत भी न पड़े।

मोदी ने कहा कि कोरोना संकट ने दुनिया को बदल दिया है और इसका असर चुनाव पर भी पड़ेगा। अब बिहार में पुराने तौर-तरीकों से चुनाव नहीं हो सकते। बिहार के अंदर हेलीकॉप्टर उड़ा करते थे। नेताओं की बड़ी- बड़ी सभाएं  होती थीं । मुझे ऐसे चुनाव प्रचार की अब दूर -दूर तक कोई संभावना नजर नहीं आती।

श्री मोदी ने कहा कि बिहार में चुनाव अभियान तो बहुत बड़ा होता आया है लेकिन अब उसकी संभावना नहीं है। न हेलीकॉप्टर उड़ेंगे और न ही जनसभाएँ होंगी। अब एकमात्र सहारा होगा डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार और डिजिटल तरीके से प्रचार करना ही होगा। मोबाइल और टीवी के सहारे ही चुनाव प्रचार करना होगा।

यह भी पढ़ें:  First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़...Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन....वोट का चोट

उन्होंने कहा कि इस बार जो भी चुनाव होगा वो डिजिटल चुनाव होगा, डिजिटल प्रचार होगा। पुराने तौर तरीके पूरी तरह से बदल जायेंगे और नए तरीके का चुनाव होने जा रहा है। पत्रकारों ने सवाल पूछा कि कोरोना के कारण बदले सियासी माहौल को वे किस तरह देखते हैं ,तो सुशील मोदी ने कहा कि हम लोग तो 20-25 साल से हेलीकॉप्टर से घूम कर बड़ी -बड़ी सभाएं कर चुनाव प्रचार करते रहे हैं।

अब उस दौर को हम मिस करेंगे लेकिन कुछ किया नहीं जा सकता है। कोरोना के बाद दुनिया बदल चुकी है और अब पुराने तौर तरीके से कुछ नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | DeshajTimes.Com ने पूछा था, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...| तो पहुंचे City SP Awadhesh Dixit और ASP East Sahariar Akhtar, फिर ये हुआ Indefinite Fast को मिली जूस|

श्री मोदी ने कहा कि अब तो यह भी हो सकता है कि वोटरों को बूथ पर जाने की जरूरत न पड़े। उन्हें घऱ बैठे ही वोट डालने की सुविधा मिल जाये। इस पर भी विचार किया जायेगा।  दुनिया बदल गयी है और चुनाव भी बदलेगा। अब नये तरीके का चुनाव सामने आयेगा

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें