अप्रैल,23,2024
spot_img

Covid-19 Guideline: अब खुद कोरोना से बचिए और शादी में खूब कीजिए डांस,जानिए गाइडलाइन

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। अब शादी-विवाह समारोह में 150 लोग भाग ले सकते हैं। पटना जिला प्रशासन ने शादी में बैंड-बाजा वालों पर लगी रोक को भी हटा लिया है। प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया तथा इससे संबंधित गाइडलाइन सभी संबंधित पदाधिकारियों को भेज भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | लौकही गोलीकांड का Contract killer और Master Mind धराया

इससे पहले शादी-विवाह और कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर बिहार सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित की थी, जिसके अनुसार सड़कों पर बैंड बाजा और बारातियों का जुलूस नहीं लगेगा। साथ ही वैवाहिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 लोग (स्टाफ सहित) ही उपस्थित हो सकते थें। d3283a60-e026-4f03-bd86-643ee8df64c3
वहीं श्राद्ध कर्म में मात्र 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे। यह आदेश 3 दिसम्बर तक  प्रभावी होगा। शादी या श्राद्ध कर्म में भाग लेने वालों को मास्क लगाना और सेनेटाइजर साथ रखना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी रखनी होगी। बीमारी के लक्षण वाले समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।

पटना समेत 6 जिलों में आधे अधिकारी-कर्मचारी ही आएंगे
पटना शहर में कोरोना संक्रमण का दर 10 प्रतिशत से अधिक है। वहीं बेगूसराय, जमुई, वैशाली, पश्चिम चंपारण और सारण जिले में भी एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सरकार की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए पटना समेत इन जिलों में सरकारी और निजी दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या को 50 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पद्मश्री Shivan Paswan पद्मश्री Shanti Devi...गोदना पेंटिंग का नव अध्याय अब तेरे नाम से शुरू...शिवन-शांति...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें