अप्रैल,25,2024
spot_img

बिहार में बढ़ी जांच की रफ्तार तो दिखने लगा कोरोना का तांडव, मिले रिकॉर्ड 3992 पॉजिटिव मरीज

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज  न्यूज। बिहार में जानलेवा कोरोना संक्रमण की जांच की रफ्तार जैसे-जैसे तेज हो रही है, यहां मरीजों की बढ़ती संख्या ने सामान्य जन-जीवन को परेशान कर रखा है। कोरोना वायरस का तेजी से हो  रहा संक्रमण लोगों को दम साधने की भी मोहलत नहीं दे रहा। इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

 

हर दिन हजारों की संख्या में इसके  मरीजों का इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के   मुताबिक बिहार में कुल 3992 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,786 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण की जांच की रफ्तार में तेजी आयी है, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को राज्य भर में करीब 71 हजार सैम्पल की जांच की गई है, जिसमें 3992 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khajauli News | फुटबॉल स्टेडियम में टाइल्स कटिंग कर रहे Muzaffarpur के मजदूर की करंट से मौत

 

 विभाग से  जारी इस सूची के अनुसार राजधानी पटना में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 534 मरीजों की पहचान की गई है। अनलॉक-3  के बावजूद यहां कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी पटना के कई मोहल्लों में  कोरोना ने कोहराम मचा रखा है।  शनिवार को अररिया में 106, अरवल में 44, औरंगाबाद में 84, बांका में 59 कोरोना के मरीज मिले हैं। उधर, सारण में भी कोरोना का कोहराम मचा रखा है। Corona graph of Bihar

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Chhapra News | आर्केस्ट्रा की आड़ में युवक का मर्डर...दोस्त के साथ गया नाच देखने, मिली गाछी टोला से लाश

शनिवार को यहां फिर कुल 111 कोरोना के मरीज मिले हैं। बेगूसराय में 210, बक्सर में 131, भोजपुर में 119 कोरोना के मरीज मिले हैं। मुजफ्फरपुर में 118 कोरोना के मरीज मिले हैं। कटिहार में 193, नवादा में 120, रोहतास में 131 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। शनिवार की सूची के अनुसार कई जिलों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।Corona graph of Bihar

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें