अप्रैल,19,2024
spot_img

भाजपा-राजद के नेताओं के बाद अब कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह निकले कोरोना पॉजिटिव

spot_img
spot_img

भाजपा के मंत्री विनोद सिंह और राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बाद कांग्रेस तक पहुंचा  संक्रमण  

पटना, देशज न्यूज। बिहार के सियासी गलियारे में भी अब कोरोना के संक्रमण ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य विनोद कुमार सिंह और राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के बाद कोरोना का संक्रमण अब कांग्रेस तक पहुंच चुका है। कांग्रेस विधायक भी कोरोना वायरस से मंगलवार को संक्रमित पाए गए हैं। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमित पाए गए विधायक पिछले दिनों पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Muzaffarpur के आभूषण कारोबारी से 51 Lakh की लूट, 4 States Connection पर क्या कहा Encounter Specialist, IG Shivdeep Lande

औरंगाबाद से कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आनंद शंकर सिंह को पिछले दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था जिसके बाद उन्होंने खुद औरंगाबाद में कोरोना की जांच कराई । कांग्रेस विधायक के साथ रहने वाले कुल तीन अन्य लोगों ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है।

चार लोगों के टेस्ट सैंपल में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस विधायक ने फिलहाल खुद को औरंगाबाद स्थित अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है। कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के अंदर खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर जब पार्टी नेता बैठक कर रहे थे, तो उसमें विधायक आनंद शंकर सिंह भी मौजूद थे। विधायक के संपर्क में पार्टी के अन्य बड़े नेता भी आए हैं। अब ऐसे में कांग्रेस के अंदर संक्रमण की चेन बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कांग्रेस विधायक ने  कहा कि वह फिलहाल ठीक हैं और खुद को सबसे अलग कर रखा है। विधायक ने कहा है कि पिछले दिनों जब उन्हें बुखार आया था, इसके बाद उन्होंने खुद कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें