अप्रैल,25,2024
spot_img

नीतीश का लालू परिवार पर हमला,जदयू नेताओं से कहा, जाइए लालू राज की करनी लोगों को बताइए

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार पर मंगलवार को  जोरदार हमला बोला । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग काम करने में जुटे हैं लेकिन विपक्ष के नेता सिर्फ संपत्ति हड़पने में जुटे हुए हैं। ये लोग अपराधियों को बचाते थे लेकिन हमलोग तो किसी को न तो फंसाते हैं और न ही बचाते  हैं।  मुख्यमंत्री मंगलवार को लगातार तीसरी बार जदयू नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमने बिहार में शराबबंदी लागू की  तो इसका आज भी पढ़े लिखे लोग भी इसका मजाक उड़ाते हैं। कुछ न कुछ इसके विरोध में लिखते रहते हैं। लेकिन सरकार अपने फैसले से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने बिहार में कानून के राज की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है लेकिन लालू-राबड़ी राज में तो अपराधियों को ही पुलिस का संरक्षण दिया जाता था।

मुख्यमंत्री ने जदयू नेताओं से कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी शासन में किस तरह का हाल था। उस समय लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे लेकिन अब तो लोग चैन से रह रहे हैं। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अपने क्षेत्र के लोगों को इस संबंध में बताइए। बिहार सरकार की कई योजनाओं से समाज में बदलाव आया है। कई योजनाएं चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

 लॉकडाउन के कारण सरकारी कामों में थोड़ी देर जरुर हुई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपालगंज और सीवान समेत बिहार की क्या स्थिति थी, इसके बारे में सभी को पता है। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। जो अनाप-शनाप बोलते हैं, उनको उस समय का आइना दिखा दीजिएगा। उस दौरान कितने लोग कष्ट में थे। अब तो हर घर में बिजली पहुंच गई है। पांच हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत बिहार में हो रही है। लॉकडाउन के दौरान भी किसी को कष्ट नहीं होने दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें