अप्रैल,25,2024
spot_img

चुनाव के बाद नीतीश कुमार छोड़ देंगे राजग, 2024 में मोदी को देंगे चुनौती : चिराग पासवान

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा से नाता तोड़कर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजग को चुनौती देने की एक और कोशिश करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला करने वाले चिराग पासवान को इस चुनाव के बाद नीतीश मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार्य नहीं हैं और वह मौजूदा विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा का समर्थन करने का दावा करते रहे हैं।

उन्होंने रविवार को दावा किया, ‘‘नीतीश कुमार (जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष), जो बार-बार पल्टी मारने के कारण ‘‘पलटूराम’’ के तौर पर जाने जाते हैं, इस चुनाव के बाद फिर पल्टी मार सकते हैं। वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ लंबी राजनीतिक लड़ाई के बाद बिहार में सत्ता में आए थे। कुछ साल बाद उन्होंने पुराने सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के साथ गठबंधन किया।’

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Rohtas News| Excise Department के Joint Secretary Shailendra Nath की मौत, कार का चक्का फटा, पेड़ से टकराई, चालक नाजुक

चिराग ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश द्वारा विरोध किए जाने को याद करते हुए आरोप लगाया, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर खुद को प्रधानमंत्री को संभावित चुनौती देने वाले के तौर पर पेश करने के लिए नीतीश ने पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ कितना जहर उगला था। दो साल में लालू प्रसाद को छोड़ दिए और राजग में वापस लौट आए।

लोजपा प्रमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान नीतीश के सात निश्चय में भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को दोहराया जिसमें हर घर में पाइप के जरिए पेयजल और पक्की गली एवं नाली की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन योजनाओं में भ्रष्टाचार की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए और अगर स्वयं मुख्यमंत्री की संलिप्तता सामने आ जाए तो हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।’’  बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 140 से अधिक सीटों पर लोजपा ने अपने उम्मीदवार अधिकांश जदयू के प्रत्याशियों के खिलाफ खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhwapur News |Nepal के मटिहानी में आग बनीं प्रचंड....200 घर जले, करोड़ों की नसीब खाक...12 बजे दोपहर की आग, 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं...लहकीं...राख बनते झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें