अप्रैल,25,2024
spot_img

जीवेश मिश्र ने चिराग पासवान पर कहा, हमारा काम सरकार चलाना है, गठबंधन चलाना नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा और वह सर्वमान्य होगा,वर्तमान में चिराग राजग के हिस्सा

पटना, देशज न्यूज। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में भारी कड़वाहट के बीच भाजपा नेता व नीतीश सरकार के मंत्री जीवेश मिश्र ने शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लेकर एक अहम बयान दिया।उन्होंने कहा कि चिराग पासवान राजग में थे और वर्तमान में भी राजग का हिस्सा हैं।

पर्यटन, खनन एवं भूतत्व मंत्री मिश्र ने हिन्दुस्थान समाचार से फोन पर बातचीत में कहा कि कुछ मीडिया हाउस मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, लेकिन केंद्र में वे राजग का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हमारा काम सरकार चलाना है, गठबंधन चलाना नहीं। यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा और नेतृत्व का जो फैसला होगा वो सर्वमान्य होगा।Chirag Paswan is currently part of NDA: Jeevesh Mishra वर्तमान में वो हमारे गठबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि इस बयान के बाद न तो जदयू और न ही भाजपा की ओर से कोई अधिकृत बयान  आया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र में राजग का हिस्सा रही लोजपा ने बिहार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ा था और 134 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था। इसमें भाजपा के बागी भी शामिल थे। रणनीति के तहत एलान कर लोजपा अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने हर सीट पर जदयू के खिलाफ प्रत्याशी दिया था। इससे जदयू को नुकसान हुआ था। हालांकि, लोजपा भी दो से एक सीट पर सिमट कर रह गई, लेकिन उसका मत प्रतिशत बढ़ा।

यह भी पढ़ें:  Indian Railway | Bihar News | Bihar Special Train | रेल यात्री कृपया ध्यान दें....Darbhanga, Samastipur, Muzaffarpur के लिए अनारक्षित Special Trains की भरमार, Summer Special Trains की बहार

लोजपा को करीब 24 लाख वोट मिले। इसके बाद लोजपा और जदयू में काफी कड़वाहट बढ़ गई। जदयू चाह रहा है राजग से किसी तरह लोजपा बाहर हो जाये। इस बीच, लोजपा को लेकर नीतीश सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने अहम बयान दिया है।

बहराहल, लोजपा को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं पाई है कि वे भाजपा के साथ गठबंधन में रहेंगे या नहीं। क्योंकि, रामविलास पासवान के निधन के बाद अभी तक लोजपा से किसी को मोदी कैबिनेट Chirag Paswan is currently part of NDA: Jeevesh Mishra में जगह नहीं दी गई है, लेकिन रामविलास पासवान से खाली हुई राज्यसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया है और उनकी जीत तय है। इकलौते उम्मीदवार होने की वजह से सात दिसम्बर को उन्हें जीत का प्रमाणपत्र मिल जायेगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो चिराग को संभवतः मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak | Bihar Education News | शिक्षकों की नई टेंशन...स्कूल के बाद घर-घर जाकर लोगों को करेंगे वोटिंग के लिए जागरूक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें