मार्च,29,2024
spot_img

LJP से केशव सिंह सस्पेंड, रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूक नहीं होने देंगे : चिराग

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त, अनुशासनहीनता में लिप्त पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है। इस संबंध में चिराग ने प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा, केशव सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अगले माह लोजपा में टूट को लेकर बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उनपर यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | ...और जब DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy पहुंचे डिस्पैच सेंटर JK College

पार्टी से निकाले गए केशव सिंह ने लोजपा सुप्रीमो को इसके लिए बधाई दी है। अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूती दें। फिर दावा किया कि खरमास बाद पार्टी के चार सांसद और बड़ी संख्या में अन्य नेता मिलकर लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करेंगे।

लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के अनुज व सांसद पशुपति कुमार पारस ने दावा किया है कि पार्टी के सभी सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में एकजुट हैं। पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। कहा कि कुछ पार्टी विरोधी तत्वों द्वारा पार्टी सांसदों एवं दल के टूट की भ्रामक खबर फैलायी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

कहा, बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला सभी सांसदों की राय से लिया गया था। पार्टी ने विस चुनाव में चिराग पासवान के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी का जनाधार बिहार में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोजपा के सभी सांसद, विधायक चिराग पासवान द्वारा आगे भी लिए जाने वाले हर निर्णय के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें