अप्रैल,26,2024
spot_img

#Bihar- कोरोना के बीच अमंगल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का तबादला, सवालों में मंत्री जी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज। कोरोना संक्रमण के इस दौर में अचानक से स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का ट्रांसफर किया जाना सरकार के मंत्री मंगल पांडेय को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। संजय कुमार का तबादला करते हुए पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि इनकी जगह पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के स्थानांतरण के बाद सरकार पर ही सवाल खड़े होने लगे है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य प्रधान सचिव के बीच इधर कुछ दिनों ने कुछ ठीक नहीं चल रहा था। साथ ही मंत्री का दरबारी नहीं बनना भी संजय कुमार के लिए महंगा पड़ना माना जा रहा है।

#Bihar- कोरोना के बीच अमंगल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का तबादला, सवालों में मंत्री जीचार दिन पहले दोनों के बीच सामंजस्य का अभाव उस समय दिखा था जब कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगल पांडेय और संजय कुमार दोनों तरफ से जारी किया जाने लगा। लेकिन दोनों के आंकड़ों में समानता नहीं दिखी थी। हो सकता है कि मंत्री जी को नागवार गुजरी हो और ऑफिसर को ही अपना कोपभाजन बनाकर शेखी बघार रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Update Patna Fire | Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक झुलसे, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

लेकिन यह भी मंत्री जी को नहीं भूलना चाहिए कि हर चीज का रिएक्शन जो होता वो खतरनाक होता है। कहीं न कहीं सरकार के नजदीकी होने का मंत्री जी फायदा उठात हुए ट्रांसफर तो करा दिये। मगर कोरोना की बढ़ती रफ्तार और हो रही असुविधाओं से सरकार और मंत्री दोनों ही कटघरे में खड़े हो रहे हैं। क्वारंटाइन सेंटर में रहने वालों को कितनी सुविधाएं मुहैया हो पा रही हैं यह भी जग जाहिर है।

प्रधान सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार हीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सार्वजनिक करते थे लेकिन इधर अचानक स्वास्थ्य मंगल पांडेय भी एक्टिव हो गए और ट्वीटर पर नए पॉजिटिव केस की जानकारी देने लगे। मंगल पांडेय के बाद स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार भी सूची जारी किए परंतु दोनों के आंकड़ा में बड़ा अंतर देखने को मिलता रहा। लेकिन संजय कुमार के अचानक से हुए तबादले के बाद मंत्री जी खुद ही सवालों के घेरे में खड़े हो गए हैं। कहीं न कहीं संजय कुमार का ट्रांसफर होना किसी साजिश का शिकार होना माना जा सकता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें