अप्रैल,26,2024
spot_img

#BiharElection: BJP का दूसरा विकेट गिरा, प्रदेश उपाध्यक्ष के बाद पूर्व MLA उषा विद्यार्थी LJP में

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. उषा विद्यार्थी ने लोजपा का हाथ थाम लिया है। बुधवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि कल ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का हाथ थामा।

उषा विद्यार्थी पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। इसके अलावा वह बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य भी हैं। ऐसे में लोजपा में शामिल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि उषा को एक बार फिर पालीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

उषा विद्यार्थी ने एमए, पीएचडी और एलएलबी किया हुआ है। उन्होंने 1992 में राजनीति में प्रवेश किया था। उषा पिछले 28 वर्षों से भाजपा में जुड़ी थीं। वह भाजपा संगठन में काम करते हुए विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। उषा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

इससे पहले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ लोजपा ने राजेंद्र सिंह को दिनारा सीट से अपना उम्मीदवार भी बना दिया।

लोजपा में शामिल होने के बाद उषा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिए गए चिराग के स्टैंड से खासा प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट एक विचार है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले वृद्ध को मारी बाइक सवार ने ठोकर, फिर खुद सड़क पर लुढ़का...पीछे से पिकअप आकर चढ़ गया मुंह पर

उषा को शामिल कराने के पीछे चिराग का ही हाथ है, उन्होंने पार्टी नेताओं से उषा को लोजपा में शामिल कराने की चर्चा की थी। दो महीने पहले उषा ने कहा था कि पालीगंज सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। यदि सीट परिवर्तित होती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | Hot Politics|....पूर्णिया में Full On Action...बीमा भारती के दो पीए 10 लाख कैश के साथ धराए

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें