अप्रैल,26,2024
spot_img

ईवीएम के नवीनतम वर्जन एम-3 से होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद चुनाव आयोग  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा  है।  आयोग ने सोमवार को एक बार फिर से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की।।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवासन ने राज्य के तमाम जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए बूथ वेरिफिकेशन का काम शुरू कर दें। साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपराध से जुड़े मामलों में तत्काल अनुसंधान का काम पूरा करने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव ईवीएम के लेटेस्ट वर्जन के साथ कराया जायेगा। अब तक के चुनाव में  बिहार में एम-1 और एम-2 वर्जन की  ईवीएम का इस्तेमाल होता रहा है लेकिन इस बार ईवीएम के लेटेस्ट वर्जन एम-3 का इस्तेमाल होगा।आयोग के निर्देश पर जल्द ही राज्य के बाहर से ईवीएम  मंगाने   की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

भारत में पहली बार वर्ष 1982 में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। तब से लेकर अब तक ईवीएम के तीन अलग-अलग फॉर्मेट का इस्तेमाल किया जा चुका है ।एम-3 ईवीएम का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में किया गया था।

चुनाव आयोग ने पिछले दिनों वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर बिहार के तमाम जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। आयोग लगातार बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को  अपने मुताबिक शुरुआती रूप दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | Hot Politics|....पूर्णिया में Full On Action...बीमा भारती के दो पीए 10 लाख कैश के साथ धराए

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें