मई,2,2024
spot_img

शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर तंज, कहा- धरती पर दो चीजें मिलना असंभव, मोदी का क्लासमेट और..

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर तंज कसते हुए हमला बोला है. सिन्हा ने ट्विटर पर दो क्लिप शेयर कर पीएम मोदी की पढ़ाई और उनके चाय बेचने को लेकर व्यंग्य किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने दो क्लिप्स शेयर की जिसके ऊपर कैप्शन दिया- रिलैक्स और सुस्त रविवार के दिन इन दो मजेदार क्लिप के मजे लीजिए। इनमें पहली क्लिप में लिखा गया है कि इस धरती पर दो चीजें ढूंढऩा असंभव है. पहला मोदी का क्लासमेट (सहपाठी) और दूसरा उनके हाथ से चाय पीने वाला। दूसरी क्लिप में किसी का नाम लिखे बिना कहा गया है कि गलती पीठ की तरह होती है, खुद के बजाय सबकी दिखती है।

सिन्हा के बेटे पटना से उम्मीदवार

यह भी पढ़ें:  Bihar News| घर के दरवाजे पर बैठी नाबालिग को अगवा कर खेत में सामूहिक दुष्कर्म

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हैं. लव सिन्हा का मुकाबला भाजपा नेता और वर्तमान विधायक नितिन नवीन से है. कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा नेता रहते हुए अटल बिहारी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. सिन्हा आडवाणी खेमे का माना जाता था।

बाद में भी वे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से अनबन रहने लगी और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी. वे पटना साहिब की परंपरागत सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे लेकिन भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हाथों चुनाव हार गए. सिन्हा अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| घर के दरवाजे पर बैठी नाबालिग को अगवा कर खेत में सामूहिक दुष्कर्म

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें