अप्रैल,26,2024
spot_img

Bihar election 2020 : मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर और दूरी…फिर लगेगी हाथ में वोट की रोसनाई

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क और सैनिटाइजर इसके बाद ही हाथों में लगेंगी लोकतंत्र का चोखा रंग जो देश की हिफाजत व सम्मान से जुड़ा है। जी हां, पहले चरण का वोटिंग बिहार के कई हिस्सों में चल रहा है। यहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते  नजर आ रहे हैं।

लोगों के चेहरे पर मास्क हैं। हाथों में  दस्ताने हैं। बूथों पर तैनात कर्मचारी पीपीई किट में हैं। बूथों पर आने वाले वोटरों का थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रवेश दिया जा रहा है। चुनाव में आयोग ने बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रखने की व्यवस्था की है। इसके लिए बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। एक बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता ही होंगे। पहले यह सीमा 1500 मतदाताओं की थी।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Rohtas News| Excise Department के Joint Secretary Shailendra Nath की मौत, कार का चक्का फटा, पेड़ से टकराई, चालक नाजुक

कोरोना महामारी के दौरान बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में वोटरों में गजब उत्साह देखने को मिला रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। वोटर मास्क और ग्लब्स के साथ सामजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। बूथ में प्रवेश के पहले वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। हालांकि कुछ बूथों पर कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन भी हो रहा है।Bihar election 2020 : मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर और दूरी...फिर लगेगी हाथ में वोट की रोसनाईचुनाव आयोग ने कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए चुनाव के दौरान कुछ खास सावधानियां बरतने को कहा है। गाइडलाइन्स में कहा गया है कि फेस मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, ग्लव्स, फेशियल पीपी किट्स का इस्तेमाल चुनाव प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन किया जाएगा। इसी के मद्देनजर बूथों पर कड़ी सख्ती बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Manish Kashyap| Bihar News| 'लागा झुलनिया के धाका...' YouTuber Manish Kashyap भाजपा में शामिल

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें