अप्रैल,20,2024
spot_img

Bihar Crime News: पटना में पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर कर 6.86 लाख की लूट

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। राजधानी पटना में बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर उससे 6.86 लाख रुपया लूट लिए । यह लूट पटना के बाइपास इलाके में रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में हुई । बिक्री के 6.86 लाख रुपए लेकर पेट्रोल पंप से दो कर्मचारी बैंक में जमा करने सुबह के करीब 10 बजे निकले थे।

 

धवार की सुबह पटना के रामकृष्ण नगर में बाईपास के पास के एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी बिक्री के जमा 6.86 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने निकले थे। एक बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा कैश लेकर पीछे बैठा था। वे बाइपास पर साइड वाले लेन से यूनियन बैंक के रामकृष्णा नगर ब्रांच जा रहे थे।

एक कर्मचारी बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा रुपए लेकर पीछे बैठा था। बाइपास पर साइड वाली लेन से ये लोग जा रहे थे। इन्हें यूनियन बैंक के रामकृष्णा नगर ब्रांच में रुपये जमा करने थे, लेकिन बैंक पहुंचने से पहले ही एक बाइक पर सवार तीन अपराधी सामने आ गए और पेट्रोल पंप के कर्मचारी की बाइक रुकवायी और रुपए लूट लिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Nalanda Accident News | बच्चे हैं सावधान...नहीं मानता ये रफ्तार...School Van और Luxury Car की भीषण टक्कर...उड़े परखच्चे...अंदर दबे बच्चों की Rescue, 7 Injured, 3 Critical

 

विरोध करने पर गोली मार दी जिससे एक कर्मचारी जख्मी हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उसे कमर के नीचे लगी है। इसके बाद लुटेरे आराम से भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा घायल को अस्‍पताल भेजा। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें