अप्रैल,19,2024
spot_img

बिहार में वंशवाद की राह चले भाजपा नेता, लोकसभा में पिता तो पुत्र विधानसभा जाएंगे

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। कल तक वंशवाद का विरोध करने वाली भाजपा, कांग्रेस को पारिवारिक पार्टी कहने वाली भाजपा, लालू और रामविलास पर ताने मारने वाली भाजपा के कई बिहारी दिग्गज कहे जाने वाले भाजपा के सांसद और मंत्री खुद दिल्ली सदन में धुनी रमाए बैठे हैं तो अपने सपूतों को बिहार विधानसभा की सीट दिलाकर सत्ता के गलियारे का हीरो बनाना चाहते हैं। इनके बेटे को किसी तरह से टिकट मिल जाए इसके लिए पार्टी के बड़े नेता से लेकर छोटे नेता आलाकमानों के गुणगान में लगे हुए हैं।  Bihar BJP way on Congress !

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

भाजपा के कई सांसद इस फेरे में हैं कि येन-केन प्रकारेण इस बार उनका बेटा विधायक बन जाये। इसके लिए वो अपनी कोशिशों से बाज नहीं आ रहे हैं और पार्टी में बहुत ही एक्टिव मोड में काम कर रहे हैं। Bihar BJP way on Congress !

 


बिहार में भले ही अभी चुनावी बिगूल नहीं बजा हो
,कोरोना संकट की वजह से चुनाव के समय पर होने को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हों। बावजूद इसके भाजपा के तीन सांसदों के बेटे चुनावी मैदान में ताल ठोकने को बेताब दिख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे, पाटलिपुत्र से सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु और छेदी पासवान अपने बेटे रविशंकर पासवान को विधायक बनाने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।Bihar BJP way on Congress !

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

 

पूरी कोशिश हो रही है कि भाजपा उनके बेटे को टिकट दे दे। अगर भाजपा नहीं देती है तो सहयोगी लोजपा भी विधानसभा चुनाव का टिकट दे दे। अब देखने वाली बात ये है कि इनकी कौन सुनता है। मगर इतना तो तय है कि कान किसी भी तरीके से पकड़िये सत्ता पर काबिज होना ही मेन मकसद है।Bihar BJP way on Congress !

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें