पटना, देशज न्यूज। पटना में बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाकर पंजाब नेशनल बैंक से 60 लाख रुपए लूट लिये। घटना अनिसाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की है।
यहां हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 60 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है। बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधियों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है।
बैंक में घुसते ही अपराधियों ने मैनेजर और ग्राहकों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सभी को एक रूम में बंद कर मैनेजर से चाबियां छीनी और लगभग 60 लाख लूट रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची । इसके साथ ही एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जाता है, बंदूक की नोक पर बदमाशों ने बैंक के गार्ड व कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंचकर बैंककर्मियों से घटना की जानकारी ले रही है। बैंक से भागते समय अपराधी, बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए हैं।
घटना के बाद बेउर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। छानबीन कर रही है। अपराधी हथियार से लैस थे। पंजाब बैंक की अनिशाबाद की शाखा बेउर मोड़ के पास है, जहां पर लूट की घटना हुई है। पंजाब बैंक के मैनेजर रविन्द्र पंडित ने बताया कि लगभग 50 से 60 लाख कैश अपराधी लूट कर ले गए हैं। हालांकि अभी आंकलन करना बाकी है।