अप्रैल,23,2024
spot_img

EC के साथ आप भी रहिए तैयार, अक्टूबर-नवंबर के बीच होकर रहेंगे बिहार में विधानसभा चुनाव

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। कोरोना के मद्देनजर कुछ राजनीतिक दलों को भले चुनाव को टालने में ही भलाई दिखे मगर निर्वाचन आयोग  के उच्च पदस्थ सूत्रों ने रविवार को कहा है, बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर होगा। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा।

ऐसे संकेत हैं, अक्टूबर-नवंबर के बीच किसी समय चुनाव हो सकते हैं। निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है,बिहार का चुनाव निश्चित तौर पर समय पर होगा। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद  समेत राकांपा व नेशनल पीपुल्स पार्टी जैसे कुछ अन्य दलों ने ने महामारी के समय चुनाव कराने के औचित्य पर सवाल उठाया है। राजग की घटक लोक जनशक्ति पार्टी ने महामारी के मद्देनजर चुनाव टालने का अनुरोध किया है। महामारी के दौरान बिहार विधानसभा का चुनाव और कुछ अन्य उपचुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए सुझाव पर राजनीतिक दलों ने हाल में अपना जवाब दिया था. लेकिन चुनाव की पूरी संभावना है।

मुख्य चुनाव आय़ुक्त सुनील अरोड़ा अमेरिका से लौटे हैं।स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत 30 मई तक संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। वैसे, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वो चुनाव आयोग की तमाम फैसलों में अमेरिका से ही शामिल हो रहे थे। यहां से भी जरूरत पड़ने में शामिल होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव पर औपचारिक बैठक या चर्चा की संभावना चुनाव आय़ोग के अंदर अगले महीने होगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| सिटी में दिन-दहाड़ Amazon कर्मी से 7 लाख की लूट

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें