अप्रैल,25,2024
spot_img

LJP ने लगाई BJP में सेंध तो एक्शन में आई BJP प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 9 नेताओं को पार्टी से निकाला

spot_img
spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज। भाजपा ने पार्टी के नौ बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनमें से अधिसंख्य लोजपा के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रहे रामेश्वर चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. ऊषा विद्यार्थी, विधायक रवींद्र यादव, इंदु कश्यप, श्वेता सिंह, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप कार्रवाई के दायरे में आए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इन बागी नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Manish Kashyap| Bihar News| 'लागा झुलनिया के धाका...' YouTuber Manish Kashyap भाजपा में शामिल

निलंबित किए गए नेताओं पर आरोप है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर कर वे सभी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हो गए हैं। उनके इस रुख-रवैये से भाजपा की छवि धूमिल हो रही है। वे पार्टी में बने रहने के लायक नहीं। इस तरह उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके राजेंद्र सिंह रोहतास जिला में दिनारा से लोजपा के प्रत्याशी हैं। उनके मुकाबले में जदयू के मंत्री जय कुमार सिंह हैं। पिछली बार भी दोनों में मुकाबला हुआ था। तब राजेंद्र सिंह भाजपा के प्रत्याशी थे और चुनाव हार गए थे। रामेश्वर चौरसिया नोखा से विधायक रह चुके हैं।पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाली गए रामेश्वर चौरसिया। जागरण आर्काइव। इस बार वे सासाराम में लोजपा के सिंबल पर ताल ठोक रहे। ऊषा विद्यार्थी और रवींद्र यादव क्रमश: पालीगंज और झाझा में भी लोजपा के उम्मीदवार हैं। राजग में समझौते के तहत वे सीटें जदयू को गई हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य इंदु कश्यप जहानाबाद के मैदान में बतौर लोजपा उम्मीदवार किस्मत आजमा रहीं। मृणाल शेखर बांका जिला में अमरपुर से लोजपा के टिकट पर ताल ठोक रहे। पिछली बार वे वहां भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार थे और चुनाव हार गए थे। अजय प्रताप जमुई से और अनिल कुमार पटना जिला में बिक्रम से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। पिछली बार उसी इलाके में भाजपा के टिकट पर दोनों खेत रहे थे। श्वेता सिंह भोजपुर जिला में संदेश से पहली बार चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें