मार्च,29,2024
spot_img

ये है बिहार: लोग घरों में लॉक-क्राइम रहा अनलॉक,4 माह में पटना में 41 हत्या,15 बलात्कार,13 लूट

spot_img
spot_img
पटना,देशज न्यूज। राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता  जा रहा है। पिछले 4 माह से लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अधिकांश समय बंद कमरों में गुजार दिए। बावजूद इसके राजधानी पटना अपराध का केंद्र बना रहा। अगर यकीन नहीं है तो इन आंकड़ों को जरा गौर से देखिए। मार्च महीने से लेकर जून तक पटना में अपराधियों ने 41 लोगों की हत्या, 15 बलात्कार और 13 लूट 41 murders in Patna, 15 rapes in four months की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
1 जून से अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है। सीमित प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन में छूट दी गई। इससे पुलिस की गश्त और रोको टोको अभियान में ढिलाई आई। अपराधी सक्रिय हो गए और ताबड़तोड़ बड़ी घटनाओं को अंजाम देना शुरु कर दिया।
मार्च से लेकर अबतक यानी 116 दिनों में यहां 41 हत्याएं और  बलात्कार की 15  घटनाएं  हो चुकी हैं। अभी ताजा उदाहरण 22 जून को दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक की अनीसाबाद शाखा में 60 लाख की लूट हुई।
आंकड़े कहते हैं, जून में अब तक 11 हत्याएं हो चुकी हैं। एक डकैती और लूट की 5 घटनाओं को अपराधियों ने अब तक अंजाम दिया है जबिक जून में रंगदारी के दो और बलात्कार के 5 मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस खुद से अपनी पीठ भले ही थपथपा ले मगर  राजधानी की जब ऐसी हालत है तो पूरे बिहार में अपराधी क्या कर रहे हैं यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है।
यह भी पढ़ें:  Chirag Paswan's LJP (R) News | चिराग की LJP (R) टूटी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का इस्तीफा, चिराग पर बरसे, कहा मैं साधु तो नहीं

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें