अप्रैल,20,2024
spot_img

लोजपा के 27 नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा, एनडीए के किसी दल में होंगे शामिल

spot_img
spot_img

प्रशांत किशोर के साथ मिलकर बिहार चुनाव में जदयू को हराने का लगाया आरोप

पटना, देशज न्यूज। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान को एक बड़ा झटका लगा है। रविवार को दो दर्जन से भी अधिक नेताओं ने लोजपा से इस्तीफा दे दिया है। लोजपा के बागी (27 LJP leaders resign from party, will join any party of NDA) नेता केशव सिंह ने यह जानकारी दी। केशव सिंह ने बताया कि लोजपा से इस्तीफा देने के बाद अब हम सभी बिहार एनडीए के घटक दलों से संपर्क करेंगे।

यह भी पढ़ें:  First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़...Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन....वोट का चोट

केशव सिंह ने कहा की लोजपा से इस्तीफा देने वाले सभी 27 नेता सांसद और राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। केशव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के साथ मिलकर चुनाव में काम किया। नीतीश कुमार को हराने के लिए कांग्रेस और दूसरे दलों से पैसा लेकर खेल (27 LJP leaders resign from party, will join any party of NDA) किया गया।उन्होंने कहा कि जल्द पैसों के मामलों को लेकर मैं और खुलासे करूंगा। 

बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया था। उस समय पार्टी से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने लोजपा प्रमुख को बधाई देते हुए कहा (27 LJP leaders resign from party, will join any party of NDA) था कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूती दें। केशव सिंह ने दावा किया था कि (27 LJP leaders resign from party, will join any party of NDA) खरमास के बाद पार्टी के चार सांसद और बड़ी संख्या में अन्य नेता मिलकर अलग लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करेंगे।

यह भी पढ़ें:  School News | Bihar News | गर्मी की थपेड़ों से School की Timing Changed...अब Private और Government Schools में 10th तक की कक्षा सुबह 11:30 तक ही

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें