अप्रैल,27,2024
spot_img

#BiharCoronaUpdate- फिर मिले 1922 नए कोरोना मरीज,मधुबनी 100 पार, दरभंगा में 36

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार फिर कोरोना की मार से गुरुवार को बेजार बना रहा। आज कुल 1922 नए संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,42,156 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को पांच जिलों पटना, अररिया, भागलपुर, मधुबनी व  मुजफ्फरपुर में एक सौ से अधिक कोरोना मरीज मिले। पटना में सर्वाधिक 259, अररिया में 121, भागलपुर में 104, मधुबनी में 121 व मुजफ्फरपुर में 113 नए संक्रमित मिले। अरवल 12, औरंगाबाद में 69, बांका 30, बेगूसराय में 26, भोजपुर  14, बक्सर 22, दरभंगा में 36, पूर्वी चंपारण में 81, गया 59, गोपालगंज 37, जमूई 26, जहानाबाद में 28, कैमूर में 46, खगड़िया में 21, किशनगंज में 50, लखीसराय में 16, मधेपुरा में 55, मुंगेर में 10, नालंदा में 25, नवादा 18, पूर्णिया  67,रोहतास में 33, सहरसा 58, समस्तीपुर 46, सारण में 54, शेखपुरा 10, शिवहर में 16, सीतामढ़ी में 48, सीवान में 29, सुपौल  60, वैशाली में 13 और पश्चिमी चंपारण में 41 नए संक्रमितों की पहचान की गई।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में कुल 1,40,931 टेस्ट ट्यूब  सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 1,24,976 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 16,451 है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें