अप्रैल,25,2024
spot_img

पटना से 25 मई से शुरू होंगी 17 हवाई सेवाएं, बुकिंग शुरू, जानिए कितना होगा किराया

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। 25 मई से पटना एयरपोर्ट से 17 घरेलू विमानों की सेवा शुरू होगी। इसमें पटना से दिल्ली के लिए 5 विमान उड़ान भरेंगे। इनमें इंडिगो की 3, स्पाइस और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट होगी। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, रांची, लखनऊ, अमृतसर और अहमदाबाद के लिए एक,एक उड़ान शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Indian Railway | Bihar News | Bihar Special Train | रेल यात्री कृपया ध्यान दें....Darbhanga, Samastipur, Muzaffarpur के लिए अनारक्षित Special Trains की भरमार, Summer Special Trains की बहार

वैश्विक महामारी कोरोना संकट में एयरलाइंस मनमानी न कर पाएं, इसलिए सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया तय कर दिया है। फ्लाइटों का किराया 3 से 10 हजार के बीच होगा।

यह व्यवस्था 3 माह तक रहेगी। उड़ान के समय के आधार पर किराये की 7 श्रेणियां तय की गई हैं। 40 फीसदी टिकट न्यूनतम-अधिकतम किराये के औसत से कम में बेचने होंगे। गृह मंत्रालय ने यात्रियों, एयरपोर्ट और एयरलाइंस के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।आरोग्य सेतु एप में हरा संकेत देखकर ही यात्रियों को एयरपोर्ट में प्रवेश मिलेगा। एप नहीं होने पर 9 प्वाइंट का डिक्लेरेशन फार्म भरना होगा।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak | Bihar Education News | शिक्षकों की नई टेंशन...स्कूल के बाद घर-घर जाकर लोगों को करेंगे वोटिंग के लिए जागरूक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें