मार्च,29,2024
spot_img

बिहार में पुराने आरक्षण के आधार पर ही होंगे पंचायत चुनाव, किसी उम्मीदवार को ना हो नामांकन में परेशानी, वार्ड से लेकर जिला परिषद तक आरक्षण सूची 48 घंटे में होगा जारी

spot_img
spot_img

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पुराने आरक्षण के आधार पर ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का निर्णय किया है। उन्होंने गुरुवार को बिहार के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को आदेश दिया है कि वार्ड से लेकर जिला परिषद तक आरक्षण नियमावली के अनुसार जो भी सीट आरक्षित है, उसकी सूची 48 घंटे के अंदर पंचायत स्तर तक सार्वजनिक कर दी जाये ताकि किसी भी उम्मीदवार को नामांकन करने में कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

 

 

सीएम के इस आदेश के बाद यह तय हो गया कि पंचायत चुनाव में इस बार रोस्टर नहीं बदलने वाला है। पहले की तरह ही पद आरक्षित रहेंगे। इसके अनुसार पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग की 127 जातियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। पंचायत चुनाव में इन जाति के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र देना होगा।जाति प्रमाण पत्र सही नहीं पाये जाने पर उनका नामांकन पत्र रद्द होगा और गलत जाति प्रमाण पत्र देने पर उनकी सदस्यता चली जायेगी।

 

यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

 

 

हाल ही में नीतीश मंत्रिपरिषद ने राज्य में नये नगर निकायों के गठन की मंजूरी दी है। साथ ही यह भी निर्णय किया है कि पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण में कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के पदों पर आम निर्वाचन 2021 के विभिन्न पदों को डिजिटाइज कर दिया जाये। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि पंचायत के पदों के आरक्षण की स्थिति को डिजिटाइज कराया जाना आवश्यक है, जिससे उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना और निर्वाचन प्रमाण पत्र और प्रपत्र 23 तैयार करने सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Motihari News | हैवान साइको बाप इदु मियां की हैवानियत, पत्नी समेत तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, 4 लाशें एक साथ निकलीं घर से

 

 

 

जिला परिषद अध्यक्ष पद

कुल पद 38 (महिला -18)

अनुसूचित जाति 06 (महिला- 03)

अनुसूचित जनजाति 01 (महिला- शून्य)

पिछड़ा वर्ग 07 (महिला- 03)

जिला परिषद सदस्य

 कुल पद 1161 (महिला – 548)

 अनुसूचित जाति 195 (महिला- 87)

 अनुसूचित जनजाति 13 (महिला- 02)

 पिछड़ा वर्ग 217 (महिला-101)

ग्राम पंचायत मुखिया

 कुल पद 8386 (महिला – 3772)

 अनुसूचित जाति 1388 (महिला- 562)

 अनुसूचित जनजाति 92 (महिला- 21)

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

 पिछड़ा वर्ग 1441 (महिला-585)

पंचायत वार्ड सदस्य 

 कुल पद 114733 (महिला – 51998)

 अनुसूचित जाति 19037 (महिला- 7469)

 अनुसूचित जनजाति 1223 (महिला- 300)

 पिछड़ा वर्ग 18561 (महिला-7890 )

 ग्राम कचहरी सरपंच

 कुल पद 8386 (महिला – 3772)

 अनुसूचित जाति 1388 (महिला- 562)

 अनुसूचित जनजाति 92 (महिला- 21)

 पिछड़ा वर्ग 1441 (महिला-585 )

ग्राम कचहरी पंच

कुल पद 114733 (महिला – 51998)

 अनुसूचित जाति 19037 (महिला- 7469)

अनुसूचित जनजाति 1223 (महिला- 300)

पिछड़ा वर्ग – 18561 (महिला-7890 )

पंचायत समिति सदस्य

कुल पद 11497 (महिला – 5341)

अनुसूचित जाति 1910 (महिला- 819)

अनुसूचित जनजाति 131 (महिला- 35)

 पिछड़ा वर्ग 2049 (महिला-903 )

प्रमुख के पद

कुल पद 538 (महिला – 236)

अनुसूचित जाति 92 (महिला- 36)

अनुसूचित जनजाति 05 (महिला- 00)

पिछड़ा वर्ग 92 (महिला-36 )

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें