अप्रैल,25,2024
spot_img

सुरक्षा को लेकर फैसला,आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक दर्जन से अधिक कैदी आरा जेल से बक्सर सेंट्रल जेल किए गए शिफ्ट

spot_img
spot_img
spot_img

आरा।भो जपुर जिले के आरा शहरी क्षेत्र में स्थित मण्डल कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक दर्जन कैदियों को सुरक्षा कारणों से बक्सर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरा जेल से बक्सर सेंट्रल जेल भेजे गए कुल 13 बंदी हत्या और अन्य गंभीर कांडों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। इन सभी कैदियों को विशेष सुरक्षा में आरा से बक्सर जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

जेल सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिन कैदियों को सुरक्षा कारणों से आरा जेल से बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया है उनमें रामदेव सिंह उर्फ झूलन सिंह,शिव चन्द्र मिश्रा,विकास यादव,अशोक यादव,संटू यादव,राजनाथ यादव,राम जन्म सिंह,मोहन यादव,अशोक पासवान, संजय सिंह,अजय सिंह,विजयमल सिंह,धुमराज सिंह और भुनेश्वर सिंह शामिल हैं।  ये सभी कैदी आरा जेल में सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे।इनकी जेल में गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रशासन के निर्णय पर आरा जेल से बक्सर जेल शिफ्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें:  Electoral Bond News | Supreme Court में फिर Electoral Bond की याचिका, Bihar में करोड़ों का चंदा मामा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें