अप्रैल,26,2024
spot_img

आरा के भोजपुर में आपसी विवाद में पत्रकार को अपराधियों ने गोली मारी

spot_img
spot_img
spot_img

आरा, देशज न्यूज। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में अपराधियों ने मंगलवार को एक पत्रकार को गोली मार दी। बिलौटी गांव के स्थानीय लोगों के अनुसार पत्रकार नीरज त्रिपाठी के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है।

 

गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाई पंकज त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी का विवाद गांव के ही कुछ लोगों के साथ है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Rohtas News| Excise Department के Joint Secretary Shailendra Nath की मौत, कार का चक्का फटा, पेड़ से टकराई, चालक नाजुक

2019 के नवंबर महीने में नागा तिवारी के परिवार में किसी को गोली लगी थी जिसमें ये लोग अभियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि गांव में आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है।

 

एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल पत्रकार की हालत ठीक बताई जा रही है। पत्रकार को गोली मारे जाने के बाद सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओ में रोष है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें