अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी के मधेपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर का भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो जख्मी

spot_img
spot_img
मधुबनी। जिला के मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भेजा थाना के बरसाम सड़क पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन लोगों को ठोकर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना में उमेश मुखिया (39) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ममता देवी (29) तथा मिथलेश देवी (26)गंभीर रूप से जख्मी हैं।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया।स्थिति गंभीर हालत में रहने के कारण  दोनो घायलों को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। उमेश मुखिया की पत्नी के बयान पर थाना में एफआईआर  दर्ज की गई। दो ट्रैक्टर तथा एक मोटरसाइकिल घटनास्थल से जब्त की गई है।पुलिस सूत्र ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
यह भी पढ़ें:  First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़...Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन....वोट का चोट

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें