अप्रैल,26,2024
spot_img

बिहार NDA में एक भी मुसलमान चेहरा नहीं, 125 विधायकों में एक भी मुस्लिम नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार एनडीए का चेहरा इसबार एकदम बदला-बदला है। पहले लोकसभा चुनाव में बिहार के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे शाहनवाज हुसैन की छुट्टी हो गई। मुख्तार अब्बास नकवी किसी तरह काबिज दिखे अब बिहार सरकार में एक भी मुस्लिम चेहरे का ना होना एक अजीब इत्तेफाक माना जा रहा है याह फिर आजादी के इतने अर्से बाद की यह घटना किसी राजनीतिक संकेत का इशारा भर है।

जानकारी के अनुसार, एनडीए में  चार घटक दल हैं मगर एक भी मुस्लिम विधायक नहीं है। अगड़ी जातियों की संख्या पिछली बार के मुकाबले लगभग 12 प्रतिशत बढ़ी है।

यदि सत्तारूढ़ गठबंधन के 125 विधायकों में से एक भी मुसलमान नहीं हैं, तो विपक्षी गठबंधन के पास भी महज 17 मुस्लिम विधायक ही हैं। राजद के आठ, कांग्रेस के चार और वामदलों का एक विधायक हैं। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के सभी पांच विधायक मुसलमान हैं। इनके अलावा बसपा का एकमात्र विधायक भी मुसलमान ही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

पिछली विधानसभा में 52 सवर्ण विधायक थे। इस बार उनकी संख्या 64 है। इनमें से एनडीए के 47 व राजद के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के 17 विधायक हैं। भाजपा के 74 विधायकों में से 33 अगड़ी जातियों से आते हैं, जबकि जदयू के 43 में से 9, वीआईपी के चार में से दो व हम के चार में से एक सवर्ण हैं।

राजद के 75 में से आठ और कांग्रेस के 19 में से आठ विधायक अगड़ी जातियों से है। एक-एक अगड़ा विधायक सीपीआई, लोजपा व निर्दलीय भी जीता है। लेकिन इस विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी खबर मुसलमानों के प्रतिनिधित्व में 20 प्रतिशत की गिरावट आना है। जहां पिछली विधानसभा के 243 में से 24 विधायक राज्य की 16 प्रतिशत आबादी वाले मुस्लिम समुदाय से थे, वहीं इस बार केवल 19 मुस्लिम विधायक ही जीत पाए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें