अप्रैल,18,2024
spot_img

उपेंद्र कुशवाहा ने विलय से पहले नीतीश कुमार की शान में खूब कसीदे पढ़े, कहा-जनता दल यूनाइटेड में पार्टी के विलय के अलावा और कोई विकल्प नहीं था

spot_img
spot_img
पटना।राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। No any other options ,only bilay is options ,upenedr kuswaha
उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय में आज विलय से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि हमारे पास सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष के लिए इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। विलय से पहले कुशवाहा ने नीतीश कुमार की शान में खूब कसीदे पढ़े हैं।
कुशवाहा ने कहा है कि वह नीतीश कुमार की राजनीति के मुरीद रहे हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कुशवाहा ने कहा कि दो दिनों तक हुई बैठक में पार्टी के सभी नेताओं ने मुझे फैसले के लिए अधिकृत किया था।काफी सोच समझ कर मैंने यह तय किया है कि जनता दल यूनाइटेड के साथ अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय कर दिया जाए।इससे ना केवल हमारा संघर्ष मजबूत होगा बल्कि बिहार की राजनीति में हम और ज्यादा सशक्त बनेंगे।
कुशवाहा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे में जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से सूबे का मुख्यमंत्री चुना इसलिए उन्होंने और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय करने का फैसला किया है।
कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र और राज्य के हित में, बिहार में समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आना चाहिए. यह वर्तमान राजनीतिक स्थिति की मांग है. इसलिए, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद (यू) के साथ विलय का फैसला किया है. अब हम उनके साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Patna Accident में ससुर और दामाद की मौत, Harlakhi पहुंचा शव, कोहराम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें