अप्रैल,20,2024
spot_img

#Muzaffurpur-कारोबारी के घर डाका,बेटी को किया अगवा,विरोध में जाम, पुलिस का लाठीचार्ज

spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में जमकर तांडव किया। कारोबारी के घर लाखों की डकैती करते हुए बेटी को अगवा कर लिया।  डकैती कर बेटी को अगवा करने के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 28 पर जमकर प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानने पर जाम खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस ने जमकर लाठियां चटकार्ठं। लाठीचार्ज के बाद एनएच पर जाम खुला। लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए।इससे पहले पुलिस ने दो राउंड फायर भी किए थे। लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ भी हुई। लेकिन उसके बाद जाम खुल गया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

जानकारी के अनुसार, बीती देर रात हथियारबंद डकैतों ने दिघरा के किराना व्यवसायी शंभु पांडेय के घर डाका डाला। डकैत लाखों की संपत्ति लूटने के साथ किराना व्यापारी की पंद्रह वर्षीय बेटी को भी अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह व्यवसायी व ग्रामीणों ने एनएच 28 के दिघरा चौक को बांस लगाकर जाम कर दिया।  घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बता दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद एनएच 28 से जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये Rural SP Kavya Mishra हैं...7 किमी की दूरी....9 घंटे की सफर...5 हजार Devotees का जश्नोत्सव....Repeating...Mistake...No Chance

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें