अप्रैल,16,2024
spot_img

मुज़फ़्फ़रपुर प्रशासन ने दिया दो दिन खाना, बाढ़ पीड़ितों ने कहा, अब है भगवान का सहारा साहब

spot_img
spot_img

मुज़फ़्फ़रपुर,देशज न्यूज। मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के शहरी क्षेत्र अहियापुर के कई इलाकों में बाढ़ के पानी से लोग तबाही झेल हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने परिवार के खाना-पीना के साथ-साथ पशुओं के चारे का भी उपाय करना बड़ा सिरदर्द बन गया है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।

 

अपना सारा सामान लेकर कुछ लोगों ने जहां ऊंचे बांधों पर शरण ले रखी हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सड़कों पर अपना आशियाना बना कर रह रहे हैं। तो कोई अपने घरों की छत पर बसेरा डालकर दिन-रात गुजार रहा है। ऐसे कुछ लोगों से जब उनका हाल जानने के लिए पूछा गया तो इन लोगों ने बताया कि करीब पंद्रह दिनों से बाढ़ के कारण पानी भरा हुआ है जिसमें जिला प्रशासन की ओर से मात्र दो दिन ही सभी को खाना पहुंचा दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna Accident News | Patna Metro में काम कर रहे JCB की Auto से टक्कर, 7 लोगों की मौत

मगर फिर कोई ऐसी व्यवस्था देखने को नहीं मिली।  उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कुछ लोगों को अपना तंबू बनाने के लिए प्लास्टिक भी दिया गया था लेकिन अब भी काफी संख्या में लोगों को यह नहीं मिला है। सरकारी अधिकारी आते तो हैं जरूर हैं मगर उनका सारा दर्द जानने के बाद वे सिर्फ दिलासा देकर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  UPSC Topper News | Darbhanga प्रमंडल को नाज....Samastipur के Shivam Kumar Tibrewal की UPSC में 19th Rank...मेधा को सलाम

 

खाना-पीना तो दूर शुद्ध पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं उपलब्ध है। क्या करें साहब गरीब लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है, बस भगवान ही सहारा है हमारा।मुज़फ़्फ़रपुर प्रशासन ने दिया दो दिन खाना, बाढ़ पीड़ितों ने कहा, अब है भगवान का सहारा साहबमुज़फ़्फ़रपुर प्रशासन ने दिया दो दिन खाना, बाढ़ पीड़ितों ने कहा, अब है भगवान का सहारा साहब

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें