अप्रैल,25,2024
spot_img

Muzaffarpur: अपराधी बेलगाम! मनियारी थाने के चौकीदार मो. जैद की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं, पहले को आम आवाम शिकार बनाते थे अब पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला मनियारी थाना का है। यहां अपराधियों ने चौकीदार मो. जैद को गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को अपराधियों ने जैद की पेट में गोली मारकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

अहियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं सरेआम जैद की हत्या से लोगों और परिजनों में आक्रोश दिखा। गुस्साए लोगों ने मनियारी इलाके को कई जगहों पर जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आशंका है, शव पोस्टमार्टम से आने के बाद प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।Muzaffarpur: अपराधी बेलगाम! मनियारी थाने के चौकीदार मो. जैद की गोली मारकर हत्यापरिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह जैद अकेले अपनी बाइक से घर मुरारपुर से महुआ रोड होते हुए मनियारी थाना जा रहे थे।इसी रास्ते पर बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhwapur News |Nepal के मटिहानी में आग बनीं प्रचंड....200 घर जले, करोड़ों की नसीब खाक...12 बजे दोपहर की आग, 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं...लहकीं...राख बनते झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान

बताया जा रहा है, अपराधी दो से ज्यादा थे। उन्होंने जैद के पेट में पास से गोली मारी। आसानी से आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार भी हो गए। स्थानीय लोगों ने जैद को बाइक के जरिए मनियारी थाना पहुंचाया। मनियारी पुलिस घायल जैद को मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई। इलाज के दौरान जैद की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Mabbi Police | मब्बी पुलिस का सिमरा चोरी कांड का उद्भेन, आजमनगर से अपराधी गिरफ्तार, चोरी की जेवरातों समेत अन्य सामान बरामद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें