अप्रैल,26,2024
spot_img

घर में घुसे 5 दरिंदों ने बेटे के सिर पर पिस्टल तान महिला से किया गैंगरेप, वीडियो कर दिया वायरल

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। बिहार फिर शर्मसार हुआ है। स्थानीय स्तर पर मनचलों ने छह महीने के बेटे के सिर पर पिस्टल सटाकर नव विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता की वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया है। इतना भर होता तो दरिंदगी की इंतहा कहां होती अब सामूहिक दुष्कर्मी महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Sitamarhi News | सुबह तड़के 3:30 बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर घुस आए गुंडे...रिटायर अधिकारी और शिक्षक पत्नी को बनाया बंधक...1 लाख कैश, लाखों के जेवरातों की आराम से डकैती

सभी दुष्कर्मी युवक हैं। इनकी उम्र करीब 21 साल के बीच बताई जा रही हैं। वारदात करजा थाना इलाके में हुई है। यहां उक्त महिला अपने गांव में अकेली रहती है।पति मजदूरी के लिए बाहर रहता है। पीड़िता के बयान पर करजा थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

एफआईआर में गांव के ही पांच युवकों चुनचुन, लालबाबू , साजन , श्रीराम कुमार व शिवा कुमार को नामजद किया गया है। बताया गया, रात में घर में घुसकर चुनचुन ने सबसे पहले महिला के छोटे बच्चे के सिर में पिस्टल तानकर कब्जे में ले लिया। बारी-बारी से सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर वीडियो भी बना लिया। वीडियो दिखाकर  दुष्कर्मियों ने पति व बच्चे की हत्या की भी धमकी दी। दोबारा भी सभी युवक महिला के पास पहुंचे तो उसने विरोध किया तो सभी भाग गए। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | 4 साल की तलाश खत्म...बाइक चोर शमी को हथकंड़ी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें