अप्रैल,24,2024
spot_img

भागलपुर के नवगछिया में सेवानिवृत्त सेना के जवान की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे लोगों के बीच ताबड़-तोड़ फायरिंग

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा ओपी का है। जहां एनएच 31 के भवानीपुर शिव मंदिर के समीप गुरुवार को सेना के सेवानिवृत्त जवान अजय कुमार यादव (40 ) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

जमीन विवाद को सुलझाने के लिए दो पक्षों के लोग जमा हुए थे। इस दौरान वहां किसी बात पर विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने अजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वहां दहशत फैलाने  की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पद्मश्री Shivan Paswan पद्मश्री Shanti Devi...गोदना पेंटिंग का नव अध्याय अब तेरे नाम से शुरू...शिवन-शांति...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें