अप्रैल,19,2024
spot_img

Munger: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव-फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 5 को लगी गोली, गंभीर

spot_img
spot_img

मुंगेर, देशज न्यूज। 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के एक दिन पूर्व दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा की घटना में एक शख्स की मौत हो गई है वहीं पांच अन्य को गोली लगी है। घटना शहर के बीचों बीच पंडित दीनदयाल चौक के पास हुई। बताया जाता है, शंकरपुर की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पहले जमकर रोड़ेबाजी की फिर फायरिंग शुरू हुई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दियारा को लेंगे चंद कदमों में नाप....पहली बार उजुआ घाट पुल से गुजरा पुलिस-प्रशासन का काफिला...

गोली चलने से अठारह वर्षीय अनुराग कुमार को की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी। वहीं, विसर्जन के दौरान चली गोली से पांच लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने प्रतिमाओं विसर्जन के दौरान पुलिसबल को निशाना बनाते जमकर पथराव किया।बिहार के मुंगेर में हुई हिंसा की घटना के बाद मामले की जानकारी देते अधिकारी
पुलिस की रोक पर उपद्रवियों ने   फायरिंग की। इसमें संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, वासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार के अलावा 17 अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। वहीं पूरे शहर में अफवाह फैलने से माहौल गरम हो उठा है। पांच जख्मियों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूजा समितियों को निर्देश दिया था, वो 26 अक्टूबर की शाम तक अपनी-अपनी समीतियों की प्रतिमा का विसर्जन कर लें। इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार प्रतिमाओं पर निगरानी रखी जा रही थी। युवक की मौत के बाद लोग खासे आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से हुई है. हिंसा की इस घटना के बाद एहतिहात बरतने को लेकर दीनदयाल चौक व आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पुलिस ने तीन हथियार, गोलियां व खोखा भी बरामद किया है।Munger: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव-फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 5 को लगी गोली, गंभीर

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...Indefinite Fast Continues

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें