अप्रैल,24,2024
spot_img

मधुबनी में युवक की डूबने से मौत, उच्चैठ कॉलेज पर लचका ने खोली सरकारी पोल, जमकर हंगामा

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज टाइम्स् ब्यूरो। पूरे इलाके में बाढ़ का तांडव जारी है। इसकी पानी में डूबने से लगातार लोगों की मौतें भी हो रहीं हैं। वहीं, सरकारी व्यवस्था की पोल खुल रही है। सरकारी व्यवस्था यह है आज भी एक अदद पुल निर्माण नहीं होने से उच्चैठ कॉलेज के निकट मसोमाती लचका से लोग आर-पार कर रहे हैं। इसी का नतीजा यह मौत है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Accident News| बरात की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, दो मासूमों समेत तीन की मौत

 

ताजा मामला  बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ गांव का है। यहां बाढ़ के पानी में डूबने से गांव के युवक 21 वर्षीय सुशील मुखिया की मौत हो गई । बताया जाता है,वह लचका से किसी कारणवश सही तरीके से पार नहीं कर सका।

 

घटना से आक्रोशित लोगों ने बेनीपट्टी-साहरघाट पथ को उच्चैठ गांव में जाम कर दिया। इससे घंटों यातायात ठप हो गई। लोगों की मांग है, सुशील मुखिया के परिजनों को अविलंब सहायता राशि मुहैया कराई जाए। उच्चैठ कॉलेज के निकट मसोमाती लचका से लोगों को आर-पार करना पड़ रहा है, जिससे युवक की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-सामान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर धराया, चोरी के सामान बरामद, बेनीपट्टी पुलिस की बड़ी सफलता

 

ग्रामीणों का कहना है,  वहां आज तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है। इससे लोगों को सालों से परेशानी हो रही है। सड़क जाम को बाद में पहुंची पुलिस ने आपसी बातचीत कर सुलझाया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंहं ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम कर रहे लोगों को वहां से जाने का आग्रह किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें