अप्रैल,23,2024
spot_img

विकास की शोर में बोकहा की सड़कों की बोलती बंद, हो चुका शर्म से खंड-खंड, कोने में पड़ा जर्जर

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जनप्रतिनिधियों के अड़ियल रवैया के कारण मधवापुर प्रखंड के सलेमपुर पंचायत का बोकहा गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव के करीब बारह सौ परिवारों के वोट पर न जाने कितने जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर अपने भाग्य को पलट लिया, लेकिन इन मतदाताओं के भाग्य को पलटने की हिम्मत अब तक किसी ने नहीं दिखाई है। जिसके कारण बोकहा के लोगों को आज भी पगडंडी होकर आवाजाही कर रहे है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पद्मश्री Shivan Paswan पद्मश्री Shanti Devi...गोदना पेंटिंग का नव अध्याय अब तेरे नाम से शुरू...शिवन-शांति...

 

पगडंडी की स्थिति भी इतनी खराब है कि बारिश के मौसम में तो दूर रातों को आपात स्थिति में निकलने से भी परहेज करते है। जगह-जगह असमान्य कच्ची पथ है। वहीं कैनाल के समीप तो पथ की स्थिति अत्यंत ही खराब है। गौरतलब है कि बोकहा गांव के बसे दो पूर्वी व पश्चिमी मुहल्लें में करीब बारह सौ परिवार बसते है। गांव के कुछ जगहों पर वर्षों पूर्व निर्मित सड़कें है। वहीं पांच माह पूर्व आए बाढ़ में गांव के मुख्य पूल के समीप कटाव हो गया था। जिसे मिट्टी डालकर भर दिया गया है।

पुल पर चढ़ने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कटाव स्थल पर डाले गए ईंट-पत्थर के असमान्य होने से आवाजाही में ठोकर लगने की संभावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति बीमार लोगों अथवा प्रसव वेदना से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को किस प्रकार मुख्यालय ले जाया जाता होगा, इसका अंदाजा लगाना सहज है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News | Indo Nepal Border पर Sitamarhi का संदिग्ध प्रतिबंधित दवा, कैश, चाकू, बाइक के साथ चढ़ा SSB के हत्थे

गांव के महेन्द्र यादव, नीरज यादव, पंडित यादव, छोटकन यादव, रामस्वार्थ यादव समेत कई लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क के अभाव में बारिश के समय काफी परेशानी होती है। लगातार बारिश होने पर गांव में बाईक ले आना, संभव नहीं होता है। जानकारी दें कि साहरघाट-बेनीपट्टी मुख्य पथ से करीब दो किमी दूरी पर बोकहा गांव अवस्थित है। गांव में यादवों की जनसंख्या अधिक है। गांव में विकास कार्य धरातल पर नहीं होने के कारण गांव में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी देखी गयी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें